दिल्ली।विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में अपनी पहचान बना चुकी भाजपा ने अपने साथ देश के नागरिकों को जोड़ने और पार्टी विस्तार के उद्देश्य से सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत की है। जिसके निमित्त नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा “सदस्यता अभियान – 2024” के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर भी शामिल हुए। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने और संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा करना था। यह कार्यशाला भाजपा की युवा इकाई को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी और देशभर में संगठन को विस्तार देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस कार्यशाला में भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रभारी श्री सुनील बंसल, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री आलोक डंगस, राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री अंकित जायसवाल एवं विभिन्न प्रदेशों से आए भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
